बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या मामले में 2 गिरफ्तार, सम्पत्ति विवाद ने लिया खूनी रूप

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या मामले में 2 गिरफ्तार, सम्पत्ति विवाद ने लिया खूनी रूप

#2 arrested in BJP worker's murder case, property dispute took bloody form

धमतरी। बीजेपी कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की हत्या मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना कुरूद के ग्राम मरौद में एक ही परिवार के सगे भाइयों में सम्पत्ति संबंधी विवाद के चलते मारपीट हुई थी। मारपीट में एक भाई चंद्रशेखर गिरी की मृत्यु हो गयी। मारपीट में शामिल आरोपी 2 भाई हेम गिरी और हेमेंद्र गिरी को पुलिस द्वारा तत्काल हिरासत में लिया गया है। मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अजय चंद्राकार ने तड़के सुबह किया था ट्ववीट –

मेरे विधानसभा क्षेत्र कुरुद जिला धमतरी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की आज जघन्य हत्या कर दी गई, इसके पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था पर पुलिस ने उन हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नही किया था… अरारी फरारी दिखाती रही… आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी हत्या हो सकती है… निष्पक्ष चुनाव के लिए SP, SDOP और कुरुद विधानसभा के सभी थानेदारों को हटाया जाए और सभी बूथ को अति संवेदनशील घोषित किया जाए।
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

क्या कहते है सितारे