सगे चाचा ने किया भतीजी के साथ दुष्कर्म, पढ़िए पूरी खबर

सगे चाचा ने किया भतीजी के साथ दुष्कर्म, पढ़िए पूरी खबर

#Real uncle raped his niece, read full news

सागर। जिले में फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक चाचा ने ही अपनी सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। रात के समय बाकी परिवार के सदस्य एक कार्यक्रम में गए हुए थे। तभी मौका मिलते ही चाचा ने इस कुकृत्य को अंजाम दे दिया। दुष्कर्म के बाद चाचा फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला बीना थाना क्षेत्र का है। जिसमें एक सगे चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। भतीजी महज 13 सात की बताई जा रही है। दरअसल रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य एक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चाचा ने मौके का फायदा उठाया और अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी चाचा घर से फरार हो गया है। जब परिवार कार्यक्रम से घर लौटा तो किशोरी ने अपने परिवार को बिलखते हुए सारी दास्तान सुनाई। किशोरी पर हुई ज्यादती का पता लगते ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की लगातार तलाश भी जारी है। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

#Ekaawaz, #rape, #madhyapradesh, #latestnews, #rapenews, #realuncledaughterrape, #india,
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

क्या कहते है सितारे