दक्षिण चीन सागर में घुसा अमेरिका का लड़ाकू जहाज

दक्षिण चीन सागर में घुसा अमेरिका का लड़ाकू जहाज

#US warship enters South China Sea

ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच हाल के दिनों में काफी दूरियां सामने आई है। इस बीच चीन की सेना ने दावा कि कि अमेरिका का एक लड़ाकू जहाज दक्षिण चीन सागर अवैध रूप से घुस गया।

दक्षिण चीन सागर में घुसा अमेरिका का लड़ाकू जहाज

चीन की सेना ने सोमवार को कहा कि अमेरिका का एक लड़ाकू जहाज दक्षिण चीन सागर से सटे समुद्र में अवैध रूप से घुस गया है। चीन के दक्षिणी थिएटर ऑफ ऑपरेशंस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को गंभीर रूप से कमजोर किया है।

अमेरिका ने किया चीन की संप्रभुता का उल्लंघन

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर दक्षिण चीन सागर को बाधित किया और चीन की संप्रभुता का उल्लंघन किया। बता दें कि दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय जल के अपने दावों को लेकर चीन का अपने कई पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा है। हाल के महीनों में फिलीपींस जहाजों के साथ कई टकराव हुए हैं। यहीं नहीं चीन विवादित क्षेत्रों में अमेरिकी जहाजों की गश्त को लेकर विरोध भी जताया है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अमेरिकी जहाज की निगरानी करने के लिए समुद्र में सैनिकों का तैनात किया है। फिलहाल चीन के सैनिक हर समय राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

#ekaawaz, #todeynews, #latestnews, #world,
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

क्या कहते है सितारे