आईटी इंजीनियर बताकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
#Relationship established by pretending to be IT engineer, friendship and marriage
उज्जैन। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने दो बच्चों की मां के साथ बलात्कार किया था, जो अपने पति से अलग हो गई थी और इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती करने के बाद उज्जैन आई थी। महिला थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।देवासरोड नागझिरी क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय शिक्षिका दो बच्चों की मां है। पति से अलग रहती है। वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करती थी। कुछ साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर ही उत्तरप्रदेश के सोनभ्रद में रहने वाले नीरज से दोस्ती हो गई। खुद को आईटी इंजीनियर बताकर नीरज ने बातचीत शुरू की। उसने शिक्षिका को भरोसे में लिया और शादी का झांसा देकर मिलने के लिए उज्जैन आ गया। उसने कई दिनों तक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया।
शिक्षिका को पता चला कि नीरज 11वीं तक पढ़ा है और उम्र में 15 साल छोटा है। उसने अपने साथ गलत होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की। मामला महिला थाना पुलिस को सौंपा गया। जांच के बाद बीती रात पुलिस नीरज को गिरफ्तार कर उज्जैन लाई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। नीरज का कहना था कि महिला ने उससे अपनी उम्र छुपाई थी। वहीं दो बच्चों की मां है, यह भी नहीं बताया था। वह रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी। जब तक उसे महिला के बारे में पता चलता संबंध बन चुके थे।
#ekaawaz, #Todeynews, #latestnews,
Tags
madhya-pradesh