MP IAS Transfer : 12 आईएएस अधिकारियों के देर रात हुए तबादले, सीधी, उमरिया, दमोह, विदिशा समेत 6 जिलों में अब नए कलेक्टर




मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिसमें सीधी, उमरिया, झाबुआ, दमोह, विदिशा और रतलाम में नए कलेक्टर की पदस्थापना की गई है। रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है वहीं रतलाम में कलेक्टर राजेश बाथम को बनाया गया है। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल के अपर सचिव के पद पर की नियुक्ति दी गई है। वहीं बुद्धेश कुमार वैद्य को विदिशा कलेक्टर बनाया गया है। धरणेंद्र कुमार जैन को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है। स्वरोचित सोमवंसी को सीधी कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा नीमच कलेक्टर नेहा मीना को झाबुआ कलेक्टर बनाया गया है। जबकी झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा को मप्र वित्त निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। सुधीर कुमार कोचर को दमोह कलेक्टर बनाया गया है।
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news

क्या कहते है सितारे