पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन स्टार टैमियो पैरी समुंद्रों की लहरों पर सर्फिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए, जिससे उनका निधन हो गया है। अभिनेता तामायो पेरी की फैन फॉलोइंग जितनी विदेशों में थीं उतने ही फैंस उनके भारत में भी थी। 49 वर्षींय तामायो पेरी के निधन से उनके फैंस काफी दुखी हैं और वह अभी तक इस बात को नहीं मान पा रहे हैं कि उनके चहते स्टार अब इस दुनिया में नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन गोट आईलैंड के पास सर्फिंग के दौरान हुआ था। बता दें कि, ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ को विदेशों के साथ-साथ भारत में भी काफी पसंद किया गया था। साथ ही दर्शकों को तामायो पेरी का किरदार भी काफी पसंद आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉलीवुड अभिनेता टैमियो पैरी गोट आईलैंड के पास लहरों पर सर्फिंग कर रहे थे, उसी स्थान पर उनका शव भी मिला है। दरअसल, खबरें हैं कि जिस समय एक्टर की मौत हुई उस समय वह लहरों पर सर्फिंग के मजे लेने के साथ-साथ सर्फिंग सीखा भी रहे थे। वह काफी समय से लाइफगार्ड और सर्फ इंस्ट्रक्टर का काम करने लगे थे। ऐसे में वह 23 जून रविवार को भी लहरों पर सर्फ कर रहे थे इस दौरान उनपर एक शार्क ने हमला कर दिया था। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उनके बॉडी पर शार्क के काटने के निशान भी मिले हैं, जो कि एक से अधिक बार काटने के निशान उनके शरीर पर मौजूद थे।