
एक आवाज\जबलपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि कुछ बदमाशों ने एक घर पर पथराव कर दिया। तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। दहशत में घर के अंदर रहने वाले एक वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
घटना की जानकारी विस्तार से
विष्णु कनौजिया 65 वर्षीय सिविल लाइंस थाना निवासी साल 2021 में क्षेत्र के कुछ लोगों से विष्णु का विवाद हुआ था। बदमाशों ने विष्णु पर चाकू से हमला कर दिया था पर वो बाख गए थे उसके बाद विष्णु कनौजिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। लेकिन विष्णु कनौजिया ने उनकी बात नहीं मानी गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि जब विष्णु कनौजिया पत्नी और भतीजे के परिवार के साथ सभी घर पर सो रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाशों ने विष्णु कनौजिया के घर पर पथराव कर दिया। उन्होंने घर के बाहर और नीचे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलानी शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से वृद्ध घबरा गए। दहशत में घर के अंदर रहने वाले विष्णु कनौजिया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को वृद्ध का शव सिविल लाइंस थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। घटना के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपते हुए उसमें दिख रहे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों के हंगामे से थाने में बनी तनाव की स्थिति थाने में इस दौरान लगभग दो घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही थी। पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया।
Tags
Jabalpur