Jabalpur News: ससुराल वालो की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, भाई ने लगाये गंभीर आरोप


एक आवाज\जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के इमलिया पिपरिया में एक विवाहिता वर्षा साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के भाई अभिषेक साहू ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना की जानकारी विस्तार से

जबलपुर में पनागर थाना क्षेत्र के इमलिया पिपरिया में वर्षा साहू और मनीष की शादी को 10 साल हो चुके थे और उसके दो बच्चे भी हैं लेकिन आये दिन ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करते थे ससुराल में अक्सर विवाद के चलते वह बहुत परेशान रहती थी जब वह पति मनीष से इसके बारे में बोलती तो पत्नी का साथ देने के बजाय अपने परिवार का समर्थन करता था जिससे पति-पत्नी के बीच भी अक्सर विवाद होता था। इसी के चलते वर्षा ने आत्महत्या कर ली है। आत्मत्या के बाद वर्षा साहू के भाई अभिषेक का कहना है कि उनकी बहन वर्षा को ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करते थे। वर्षा का पति मनीष प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन वह भी उसका साथ नहीं देता था इसी प्रताड़ना से तंग आकर वर्षा ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पनागर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। छानबीन के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Previous Post Next Post
Ek Aawaz, India's Top News Portal, Get Latest News, Hindi samachaar, today news, Top news